[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लाखाऊ विद्यालय के सात खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

लाखाऊ विद्यालय के सात खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

19 वर्ष वर्ग में जिला उपविजेता रही टीम, प्रकाश ने जीते तीन और जमील ने दो स्वर्ण पदक

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : 70वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक जीतने वाले लाखाऊ विद्यालय के खिलाड़ियों और खेल प्रशिक्षक विजय सिंह भांभू का मंगलवार को विद्यालय पहुंचने पर स्वागत और सम्मान किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के सात खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन हुआ है।

राजगढ़ के चांदगोठी में 9 से 12 अक्टूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में लाखाऊ विद्यालय के 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 19 वर्ष वर्ग में विद्यालय की टीम जिला स्तर पर उपविजेता रही, जबकि 17 वर्ष वर्ग में टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

खेल प्रशिक्षक विजय सिंह भांभू ने बताया कि 19 वर्ष वर्ग में प्रकाश बजाड़ ने लंबी कूद, त्रिकूद और 110 मीटर बाधा दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर तीन स्वर्ण पदक जीते। जमील ने ऊंची कूद और पोल वॉल्ट में प्रथम स्थान हासिल कर दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। 17 वर्ष वर्ग में आशीष ने पोल वॉल्ट में स्वर्ण पदक जीता।

चार गुणा 400 मीटर रिले दौड़ के 17 वर्ष वर्ग में आशीष, आर्यन, आदिल और माहिसिंह ने रजत पदक हासिल किया। वहीं, 19 वर्ष वर्ग में प्रकाश, जमील, अंकित और अरमान की टीम ने रजत पदक जीता। अंकित ने लंबी कूद में दूसरा और सूर्यप्रकाश ने त्रिकूद में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय के प्राचार्य लियाकत अली ने कहा कि खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और गांव का नाम रोशन किया है। उन्होंने खेल प्रशिक्षक विजय सिंह भांभू और खिलाड़ियों को बधाई देते हुए विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया।

इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य होशियार सारस्वत, हरिओम शर्मा, अरविंद कस्वां, विनोद बजाड़, सुनील कुमार, इंद्र सिंह, हनुमान प्रसाद शर्मा, रणवीर सिंह, विनोद चौधरी, ममता दर्जी, वंदना, ममता कुमारी, संतोष, सोना पारीक, विनोद कुमारी, कैलाश शर्मा, परमेश्वर लाल, विजेंद्र, रमेश धुंआ, सौरभ नेहरा, राजवीर, अमित और सायर सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker