आत्मा योजना: प्रगतिशील किसानों को मिलेगा 10 हजार से 25 हजार रुपए तक का पुरस्कार
चूरू जिले में पांच गतिविधियों के तहत होगा चयन, आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : कृषि विभाग की आत्मा योजना के तहत वर्ष 2026-27 के लिए प्रगतिशील कृषक पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके लिए जिले की सात पंचायत समितियों में पांच गतिविधियों के तहत किसानों का चयन किया जाएगा। पात्र किसान 31 अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे।
उप निदेशक कृषि एवं पदेन परियोजना निदेशक (आत्मा) डॉ. राजकुमार कुल्हरी ने बताया कि पुरस्कार के लिए कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं डेयरी, जैविक खेती तथा कृषि में नवाचार को शामिल किया गया है। चूरू, राजगढ़, तारानगर, सरदारशहर, रतनगढ़, सुजानगढ़ और बीदासर पंचायत समिति क्षेत्रों से किसानों का चयन किया जाएगा।
योजना के तहत पंचायत समिति स्तर पर चयनित किसानों को 10 हजार रुपए और जिला स्तर पर चयनित किसानों को 25 हजार रुपए का नकद पुरस्कार देने का प्रावधान है। राज्य स्तर पर भी प्रदेश के चयनित किसानों में से प्रथम और द्वितीय श्रेणी में पांच-पांच किसानों को पुरस्कृत किया जाएगा।
आवेदन के साथ लगाने होंगे जरूरी दस्तावेज
डॉ. कुल्हरी ने बताया कि इच्छुक किसान आवेदन पत्र संबंधित ग्राम पंचायत के कृषि पर्यवेक्षक से नि:शुल्क प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन के साथ जमाबंदी, आधार कार्ड, जन आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पासपोर्ट आकार का फोटो और संबंधित गतिविधि के कम से कम 10 रंगीन फोटो लगाने होंगे।
वर्ष 2009 से 2025 के बीच पुरस्कार प्राप्त कर चुके किसान इस पुरस्कार के लिए पात्र नहीं होंगे। किसान अपनी आवेदन पत्रावली स्थानीय सहायक कृषि अधिकारी या कृषि पर्यवेक्षक के माध्यम से 31 अक्टूबर 2026 तक आत्मा कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2448642


