[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा पंचायत समिति सदस्य के लिए 4 ने भरा पर्चा:वार्ड 2, 10, 13 और 19 से नामांकन दाखिल; 16 अक्टूबर आखिरी तारीख

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा पंचायत समिति सदस्य के लिए 4 ने भरा पर्चा:वार्ड 2, 10, 13 और 19 से नामांकन दाखिल; 16 अक्टूबर आखिरी तारीख

चिड़ावा पंचायत समिति सदस्य के लिए 4 ने भरा पर्चा:वार्ड 2, 10, 13 और 19 से नामांकन दाखिल; 16 अक्टूबर आखिरी तारीख

चिड़ावा : चिड़ावा पंचायत समिति सदस्यों के आगामी चुनावों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का काम जारी है। तय समय में आज विभिन्न वार्डों से चार उम्मीदवारों ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपने आवेदन जमा किए। एसडीएम किरणपाल ने सभी नामांकन पत्र स्वीकार किए और चुनाव अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया शांति से हुई।

आज जमा हुए नामांकनों में वार्ड नंबर 2 से ग्राम गोवली निवासी धर्मवीर सिंह पुत्र श्योदान राम ने पर्चा भरा। वहीं, वार्ड नंबर 10 से ग्राम बृजलालपुरा (पो. जोधा का बास) निवासी सज्जन पुत्र सोहनलाल ने नामांकन दाखिल किया।

इसके अलावा, वार्ड नंबर 13 से ग्राम सारी निवासी तारावती पत्नी मालाराम और वार्ड नंबर 19 से भुकाना निवासी प्रियंका पत्नी मनोज ने ओबीसी महिला श्रेणी से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर आवेदन जमा कराए हैं। नामांकन पत्र दाखिल होने के साथ ही क्षेत्र में चुनावी हलचल तेज हो गई है। प्रशासन ने पूरी चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए पूरे इंतजाम किए हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker