[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुजानगढ़ के लाडनूं रोड पर फैला गंदा पानी:वार्ड 13 के लोगों ने आयुक्त से की शिकायत, हादसों का खतरा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

सुजानगढ़ के लाडनूं रोड पर फैला गंदा पानी:वार्ड 13 के लोगों ने आयुक्त से की शिकायत, हादसों का खतरा

सुजानगढ़ के लाडनूं रोड पर फैला गंदा पानी:वार्ड 13 के लोगों ने आयुक्त से की शिकायत, हादसों का खतरा

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ के लाडनूं रोड पर रामदेवजी मंदिर के सामने करीब 500 मीटर तक गंदा पानी फैला रहने से स्थानीय लोगों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के समाधान की मांग को लेकर वार्ड 13 के लोग भाजपा नेता दीनदयाल पारीक और मनीष दाधीच के साथ नगर परिषद आयुक्त महेंद्र सिंह चारण से मिले और शिकायत दर्ज कराई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। इस मार्ग के आसपास चार मंदिर हैं, जहां रोजाना सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। रास्ते पर गंदा पानी फैला रहने से उन्हें परेशानी होती है। इसके अलावा, आसपास तीन स्कूल भी हैं, जिनके बच्चे रोजाना इसी मार्ग से गुजरते हैं।

केमिकल युक्त पानी से बीमारियां फैलने की आशंका

स्थानीय लोगों के अनुसार, मार्ग पर यातायात का दबाव भी रहता है। ऐसे में सड़क पर जमा गंदे पानी और कीचड़ के कारण दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। लोगों ने आरोप लगाया कि पास के वार्ड 11 और 12 में घरों में संचालित रंगाई-छपाई के काम से निकलने वाला रंगीन और केमिकलयुक्त पानी यहां जमा हो रहा है। इससे बीमारियां फैलने की आशंका भी बनी हुई है।

आयुक्त ने दिए समाधान के निर्देश

शिकायत पर नगर परिषद आयुक्त महेंद्र सिंह चारण ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने परिषद के स्वच्छता निरीक्षक (एसआई) को बुलाकर समस्या का समाधान करवाने के निर्देश दिए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker