सालासर पैदल यात्रियों के लिए निःशुल्क भंडारे का शुभारंभ:विकास मंच अध्यक्ष ने किया उद्घाटन, चाय-पानी समेत मिलेंगी कई सुविधाएं
सालासर पैदल यात्रियों के लिए निःशुल्क भंडारे का शुभारंभ:विकास मंच अध्यक्ष ने किया उद्घाटन, चाय-पानी समेत मिलेंगी कई सुविधाएं
सरदारशहर : श्री रुद्रावतार बालाजी सेवा समिति और विकास मंच ने सरदारशहर में सालासर बालाजी के पैदल यात्रियों के लिए निःशुल्क भंडारे की शुरुआत की है। यह भंडारा मीरा निकेतन, हनुमानगढ़ रोड पर शुरू किया गया है। विकास मंच के अध्यक्ष राजेंद्र राजपुरोहित ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। उन्होंने बालाजी महाराज के चित्र के सामने पूजा-अर्चना भी की।
भंडारे में पैदल यात्रियों के लिए चाय, पानी, नाश्ता, भोजन, मेडिकल सुविधा और रात में रुकने की मुफ्त व्यवस्था है। समिति का मकसद यात्रियों की सेवा कर उनकी यात्रा को आसान बनाना है।
इस मौके पर बाबूलाल माली, रामनिवास प्रजापत, बाबूलाल परमजी, शंकरलाल कम्मा, बंसीधर स्वामी, कृष्णकांत भोजक, प्रकाश शर्मा, परमेश्वर भार्गव, बाबूलाल भार्गव, बाबूलाल सैनी, कालूराम शर्मा, कमल तंवर, बलवान राव, बजरंग सोनी, सौरभ सैनी, गोविंद सैनी और प्रमोद पारीक सहित कई सेवादार मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2448622

