[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में हाई-वोल्टेज लाइन से झुलसा मजदूर:कृषि फार्म हाउस में सफाई करते समय हादसा, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में हाई-वोल्टेज लाइन से झुलसा मजदूर:कृषि फार्म हाउस में सफाई करते समय हादसा, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

चूरू में हाई-वोल्टेज लाइन से झुलसा मजदूर:कृषि फार्म हाउस में सफाई करते समय हादसा, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

चूरू : चूरू शहर की बिसाउ रोड पर एक फार्म हाउस में मंगलवार दोपहर हाई-वोल्टेज लाइन की चपेट में आने से एक मजदूर कैलाश (45) बुरी तरह झुलस गया। उसे गंभीर हालत में डीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

कैलाश दिवाली की साफ-सफाई कर रहा था। वह टीनशेड पर चढ़कर सफाई करते समय ऊपर से गुजर रही हाई-वोल्टेज लाइन के संपर्क में आ गया। करंट लगने से वह नीचे गिर गया और उसके मुंह, हाथ-पैर झुलस गए। अस्पताल में उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना के बाद अस्पताल में काफी भीड़ जमा हो गई। इमरजेंसी वार्ड स्टाफ ने घटना की जानकारी अस्पताल चौकी को भी दी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker