कलश यात्रा में उमरा जन सैलाब, आज से श्रीमद् भागवत कथा का आगाज
कलश यात्रा में उमरा जन सैलाब, आज से श्रीमद् भागवत कथा का आगाज
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : शहर में श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया । कलश यात्रा से पूर्व बड़े गोपीनाथ जी के मंदिर में महंत श्रीमुरली मनोहर पवन ( श्रीनृसिंहजी बालाजी मंदिर पोद्दारगेट ) द्वारा सपत्नीक पूजा की गई । कलश यात्रा गणेश जी के मंदिर के पास बड़े गोपीनाथ जी के मंदिर से शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई कथा स्थल पर बड़े ही धूमधाम के साथ पहुंची कलश यात्रा में कथावाचक आचार्य नीरज शौनक,कैलाश चोटिया, श्रीकांत मुरारका, महेश मिश्रा, कालू पोद्दार, गोविंद मिश्रा, मुरली मनोहर चोबदार,मितेश चिरानिया, राजाराम,अजय रूँथला, भानु प्रकाश छापोला, रितेश सराफ, पंकज शाह, सुहित पाड़िया, प्रदीप सिंह पवार, कमल पवार, अर्जुन लाल सैनी, लक्ष्मीकांत डोकवाल, गिरधारी लाल सैनी, मुरारी इंदौरिया, विमल नैंनसूखा, अनूप शर्मा, प्रमोद सेन, किशन सैनी, किरण देवी, बिंदु पाटोदिया, मीरा देवी, ज्योति ट्रेलर, सुमित्रा देवी, प्रमिला मेघा, सुलोचना देवी, चंदा देवी सहित सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुषों ने कलश यात्रा में भाग लिया तथा कलश यात्रा में शहर के व्यापारियों द्वारा जलपान की व्यवस्था की गई साथ ही जगह-जगह पुष्प वर्षा करके कलश यात्रा का स्वागत किया गया, श्रीमद् भागवत कथा आज 17 तारीख से 23 तारीख तक राजकीय मोर स्कूल के पास श्री आनंदम् गार्डन में आयोजित की जाएगीl कथा में व्यास पीठ पर विराजमान आचार्य नीरज शौनक श्री मुख से कथा का वाचन होगा कथा का समय 2:00 बजे से 5:00 तक रहेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2154758


