[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं के वार्ड-45 में विकास की बाट जोहते लोग, 25 साल से नहीं बनी सड़क-नाली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं के वार्ड-45 में विकास की बाट जोहते लोग, 25 साल से नहीं बनी सड़क-नाली

टूटी सड़कों और अवैध निर्माण से परेशान, पलायन को मजबूर हो रहे बाशिंदे

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : शहर के वार्ड नंबर 45 स्थित बड़ का बालाजी मंदिर क्षेत्र एवं श्रीमालों के मोहल्ले के लोग आज भी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि पिछले करीब 25 वर्षों से क्षेत्र में न तो सड़क निर्माण हुआ और न ही नालियों का विकास कार्य कराया गया।

क्षेत्र की बदहाल स्थिति को लेकर वार्डवासियों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि टूटी-फूटी सड़कें, तंग गलियां और जगह-जगह हुए अवैध निर्माण आमजन के लिए बड़ी परेशानी बन चुके हैं। बरसात के दिनों में हालात और अधिक खराब हो जाते हैं। जलभराव और कीचड़ के कारण लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो जाता है।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधि और उनके समर्थक बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन चुनाव खत्म होते ही क्षेत्र की सुध लेने कोई नहीं आता। लोगों का कहना है कि वर्षों से वार्ड विकास की अनदेखी का शिकार बना हुआ है।

वार्डवासियों ने प्रशासन पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि रास्तों पर अवैध निर्माण होने से गलियां लगातार संकरी होती जा रही हैं, जिससे आवागमन में दिक्कतें बढ़ रही हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार विभागों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क, नाली और अवैध निर्माण की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आगामी चुनावों में जनप्रतिनिधियों को इसका राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। उनका कहना है कि अब केवल आश्वासनों से काम नहीं चलेगा, बल्कि धरातल पर विकास कार्य दिखाई देने चाहिए।

वार्ड की प्रमुख समस्याएं

करीब 25 वर्षों से सड़क एवं नाली निर्माण नहीं, टूटी सड़कें एवं तंग गलियां, अवैध निर्माण से बढ़ी परेशानी, बरसात में जलभराव और कीचड़, लोग पलायन को मजबूर। फिलहाल क्षेत्रवासी प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से जल्द राहत की उम्मीद लगाए हुए हैं।

Related Articles