खेतड़ी नगर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण मामले में 6 माह से फरार 2 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
खेतड़ी नगर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण मामले में 6 माह से फरार 2 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
खेतड़ी : पुलिस थाना खेतड़ी नगर ने वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अपहरण के मामले में पिछले छह माह से फरार चल रहे 2 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में एक आरोपी को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस अधीक्षक झुंझुनूं कावेंद्र सिंह सागर (आईपीएस) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के निर्देशन तथा वृत्ताधिकारी खेतड़ी जुल्फीकार अली के निकट सुपरविजन में थाना प्रभारी राकेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस के अनुसार 30 अक्टूबर 2025 को परिवादी कपिल जाट निवासी लोयल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि नवीन कुमार मेघवाल ने फोन कर उसे घर से बाहर बुलाया। इसके बाद बिना नंबर की थार गाड़ी में आए युवकों ने उसे जबरन गाड़ी में डाल लिया। आरोप है कि उसे लोयल के ग्राउंड में ले जाकर लकड़ियों और सरियों से मारपीट की गई तथा बाद में घायल अवस्था में उसके घर के सामने छोड़कर आरोपी फरार हो गए। रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।
तकनीकी विश्लेषण से मिली सफलता
गठित पुलिस टीम ने लगातार आसूचना संकलन एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर संभावित ठिकानों पर दबिश दी। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 2 हजार रुपये के इनाम की घोषणा भी की गई थी। पुलिस ने 11 मई 2026 को आरोपी अंशु को दस्तयाब कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी : अंशु पुत्र राजेश कुमार जाट, उम्र 27 वर्ष, निवासी महपालवास, थाना सूरजगढ़, जिला झुंझुनूं,
पूर्व में गिरफ्तार आरोपी : नवीन उर्फ पिंटू पुत्र जगदीश प्रसाद मेघवाल, निवासी लोयल, थाना खेतड़ी नगर
इस कार्रवाई में आसूचना अधिकारी नेमीचंद की विशेष भूमिका रही। पुलिस टीम में थाना प्रभारी राकेश कुमार, कप्तान सिंह, राजेश, नेमीचंद, योगेश एवं मनीष शामिल रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2149423
