[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत:166 मामलों का निस्तारण, 1.77 करोड़ के अवॉर्ड पारित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
Janmanasshekhawati

श्रीमाधोपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत:166 मामलों का निस्तारण, 1.77 करोड़ के अवॉर्ड पारित

श्रीमाधोपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत:166 मामलों का निस्तारण, 1.77 करोड़ के अवॉर्ड पारित

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

श्रीमाधोपुर : सीकर जिले के श्रीमाधोपुर न्यायक्षेत्र में शनिवार को द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 166 प्रकरणों का निस्तारण किया गया और 1 करोड़ 77 लाख 71 हजार 255 रुपए के अवॉर्ड पारित किए गए।

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली, राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सीकर के तत्वावधान में यह लोक अदालत आयोजित हुई। न्यायाधीश अनूप कुमार, एसीजेएम क्रम-1, श्रीमाधोपुर ने बताया कि श्रीमाधोपुर न्यायक्षेत्र में तीन राष्ट्रीय लोक अदालत बेंचों का गठन किया गया था।

3666 मामले चिह्नित किए गए थे

इनमें से बेंच संख्या 01 व 02 श्रीमाधोपुर न्यायालय परिसर में और बेंच संख्या 03 खंडेला न्यायालय परिसर में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सुनवाई की गई। श्रीमाधोपुर तालुका स्थित न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य सिविल/फौजदारी प्रकरणों, एम.ए.सी.टी., पारिवारिक न्यायालय, घरेलू हिंसा, 138 एन.आई. एक्ट और प्री-लिटिगेशन (बैंक/बीमा कंपनियों, बीएसएनएल, एवीवीएनएल, अजमेर) आदि से संबंधित कुल 3666 प्रकरण चिन्हित किए गए थे।

निस्तारित किए गए 166 प्रकरणों में से 70 न्यायालयों में लंबित मामले थे, जबकि 46 प्री-लिटिगेशन के प्रकरण थे, जिनका राजीनामा के माध्यम से निपटारा किया गया। अपर जिला एवं सेशन न्यायालय, श्रीमाधोपुर में लंबित मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के 2 प्रकरणों का भी निस्तारण हुआ, जिनमें 11 लाख 25 हजार रुपये के अवार्ड पारित किए गए। इसके अतिरिक्त, 14 पारिवारिक प्रकरणों का भी लोक अदालत की भावना से समाधान किया गया।

इस अवसर पर बेंच संख्या-1 के अध्यक्ष अनुप कुमार, ए.सी.जे.एम.-1, श्रीमाधोपुर और बेंच संख्या-2 की अध्यक्ष रेशमा जानवानी, ए.सी.जे.एम.-2, तथा सदस्य अधिवक्ता भारत भूषण सामोता एवं संजय कुमार शर्मा उपस्थित रहे। विद्युत निगम, बैंक, वित्तीय संस्थानों आदि के अधिकारी व कर्मचारी, न्यायालय कर्मचारीगण, अधिवक्तागण और बड़ी संख्या में पक्षकार भी मौजूद थे।

Related Articles