[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में बेसहारा पशुओं को बांधी रेडियम पट्टी:सड़क हादसों में आएगी कमी, एंजेल वेलफेयर सोसायटी का अभियान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में बेसहारा पशुओं को बांधी रेडियम पट्टी:सड़क हादसों में आएगी कमी, एंजेल वेलफेयर सोसायटी का अभियान

चिड़ावा में बेसहारा पशुओं को बांधी रेडियम पट्टी:सड़क हादसों में आएगी कमी, एंजेल वेलफेयर सोसायटी का अभियान

चिड़ावा : चिड़ावा में एंजेल वेलफेयर सोसायटी ने बेसहारा पशुओं के गले में रेडियम पट्टे (रिफ्लेक्टिव बेल्ट) लगाने का अभियान शुरू किया है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य रात के समय सड़कों पर होने वाली वाहन दुर्घटनाओं को रोकना है।

अंधेरे में ड्राइवर को दिख सकेंगे पशु

सोसायटी के अध्यक्ष सुरेश भूकर ने इस अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि रात के अंधेरे में बेसहारा पशु अचानक सड़कों पर आ जाते हैं। वाहन चालकों को उनकी उपस्थिति दिखाई नहीं देती, जिससे अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। रेडियम पट्टे लगे होने से वाहन की हेडलाइट की रोशनी पड़ने पर वे चमक उठेंगे और ड्राइवर को पशु साफ दिखाई दे जाएंगे, जिससे जानमाल की हानि को रोका जा सकेगा।

सुरेश भूकर ने हाल ही में हुए एक दुखद हादसे का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि पिलानी बाईपास पर एक दूध विक्रेता की सड़क पर घूम रहे नंदी से टक्कर हो गई थी। इस दुर्घटना में नंदी के सींग सीने में घुस जाने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए यह अभियान शुरू किया गया है।

इस अभियान को महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर विशेष रूप से शुरू किया गया है। सोसायटी के पदाधिकारियों ने कहा कि महाराणा प्रताप की वीरता और प्रजा-पालन की भावना को याद करते हुए वे समाज और प्राणी मात्र की रक्षा के लिए प्रयासरत हैं।

सक्रिय सहयोग देने की अपील

गौ रक्षक शैलेश चौहान (सेंटी बन्ना) ने भी इस अभियान का समर्थन किया और सोसायटी अध्यक्ष सुरेश भूकर की अनुशंसा पर सक्रिय सहयोग देने की बात कही। एंजेल वेलफेयर सोसायटी का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर निक भूकर, रविन्द्र गोरखा, विक्की राजपूत, प्रमोद सैन, आयुष कुमार, अभिषेक भूकर, आकाश योगी, चांद नायक, टिंकू स्वामी, अमर स्वामी, अजय नायक और अंकित नायक सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles