[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लॉरेंस गैंग का शूटर सचिन भिवानी झुंझुनूं कोर्ट में पेश:टाइट रही सिक्योरिटी; हरियाणा की जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

लॉरेंस गैंग का शूटर सचिन भिवानी झुंझुनूं कोर्ट में पेश:टाइट रही सिक्योरिटी; हरियाणा की जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया

लॉरेंस गैंग का शूटर सचिन भिवानी झुंझुनूं कोर्ट में पेश:टाइट रही सिक्योरिटी; हरियाणा की जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया

झुंझुनूं : लॉरेंस गैंग के शूटर सचिन भिवानी को पुलिस सुरक्षा के बीच शुक्रवार को झुंझुनूं कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। उस पर हत्या, अपहरण और रंगदारी जैसे दर्जनों गंभीर मामले दर्ज हैं। झुंझुनूं कोतवाली पुलिस उसे हरियाणा की जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करके लाई है।

सचिन की पेशी और पूछताछ को देखते हुए जिला पुलिस अलर्ट पर थी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे। पेशी से पहले हथियारबंद जवानों की सुरक्षा में राजकीय बीडीके अस्पताल में शूटर का मेडिकल करवाया गया।

संदीप डांगी केस में लेकर आई पुलिस

इसके बाद उसे लोहारू (भिवाणी, हरियाणा) के पास फेंक दिया था। इस मामले में पुलिस ने सचिन के साथी कपिल पंडित को गिरफ्तार कर लिया था। सचिन ने राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में अपराध किए। ​उसके खिलाफ दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। इनमें 6 से ज्यादा मर्डर केस हैं। सचिन लंबे समय से लॉरेंस और गोल्डी के लिए काम कर रहा था। राजस्थान में गैंग की गतिविधियों को संचालित करने में उसकी सक्रिय भूमिका रही।

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में मुख्य भूमिका

​सचिन का नाम सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में प्रमुखता से आया। जांच एजेंसियों के मुताबिक सचिन उन शूटरों में शामिल था जिन्होंने पंजाबी गायक मूसेवाला की हत्या की थी। उस पर यह आरोप भी है कि उसने हत्या से पहले और बाद में शूटरों को उसने रसद और हथियार भी उपलब्ध कराए थे। वह लॉरेंस और गोल्डी बराड़ का करीबी माना जाता है।

Related Articles