रानोली में 45 किलो डोडा पोस्त बरामद:दुर्घटनाग्रस्त कार से मिला, ड्राइवर मौके से फरार, तस्करी नेटवर्क को खंगाल रही पुलिस
रानोली में 45 किलो डोडा पोस्त बरामद:दुर्घटनाग्रस्त कार से मिला, ड्राइवर मौके से फरार, तस्करी नेटवर्क को खंगाल रही पुलिस
रानोली : रानोली पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन एंटी वेनम 3.0’ के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर दुर्घटनाग्रस्त हालत में खड़ी कार से भारी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त बरामद किया। हालांकि ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
थानाधिकारी रामलाल ने बताया कि 5 मई को पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल के पास कार दुर्घटना के बाद संदिग्ध अवस्था में खड़ी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां लाल रंग की कार डिवाइडर के पास लावारिस हालत में मिली।
तीन कट्टों से कुल 45.62 डोडा चूरा बरामद
चालक के मौके से गायब होने पर पुलिस को संदेह हुआ और वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार में रखे तीन कट्टों से कुल 45.62 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। बरामद मादक पदार्थ की बाजार कीमत लाखों रुपए आंकी जा रही है। पुलिस ने डोडा पोस्त के साथ वाहन को भी जब्त कर लिया है।
यह कार्रवाई उच्च अधिकारियों के निर्देशन में की गई थी। थानाधिकारी रामलाल ने बताया कि आरोपी अवैध रूप से डोडा पोस्त का परिवहन कर रहा था।पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और इसकी सप्लाई चेन की जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2141566


