फतेहपुर में कैम्पर गाड़ी चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
फतेहपुर में कैम्पर गाड़ी चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : विक्रम बिजारणियां
फतेहपुर : शहर में कैम्पर गाड़ी चोरी की वारदात का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई गाड़ी भी बरामद कर ली गई है।
जानकारी के अनुसार पीड़ित ओमसिंह पुत्र बजरंग सिंह राजपूत, निवासी पालड़ी, ने बावड़ी गेट क्षेत्र से अपनी कैम्पर गाड़ी चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की।
पुलिस टीम ने तकनीकी संसाधनों और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी विकास कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई कैम्पर गाड़ी भी बरामद कर ली गई।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित को राहत मिली है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2141314


