देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : चूरू जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए गए “एरिया डोमिनेशन अभियान” के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 184 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए जिला पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद ने बताया कि एक दिवसीय इस विशेष अभियान में 63 पुलिस टीमों के 283 से अधिक पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया। जिलेभर में एक साथ 717 ठिकानों पर दबिश देकर वांछित और सक्रिय अपराधियों को पकड़ा गया तथा उनके ठिकानों की गहन तलाशी ली गई।
अभियान के दौरान ऑपरेशन नकेल के तहत एनडीपीएस एक्ट में 4 मामले दर्ज किए गए। पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ और शराब जब्त की, जिनमें-1 किलो 556 ग्राम अफीम, 18 किलो 289 ग्राम गांजा, 323 ग्राम डोडा पोस्त, 545 लीटर से अधिक अवैध देशी शराब, 327 लीटर से अधिक बीयर व 3.60 लीटर अंग्रेजी शराब, इसके अलावा जुआ खेलते हुए 16,315 रुपये की नकदी भी बरामद की गई।
कार्रवाई के दौरान 32 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, वहीं 7 हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर भी पुलिस के हत्थे चढ़े। 50 सक्रिय अपराधियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई तथा विभिन्न गैंग से जुड़े 36 व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके डोजियर तैयार किए गए।
एसपी निश्चय प्रसाद ने बताया कि इस सख्त कार्रवाई से जिले के अपराधियों में खौफ का माहौल है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और आने वाले दिनों में और भी खुलासे होने की संभावना है।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us