रींगस में इंडियन ऑयल के टैंकर में ब्लास्ट:वर्कशॉप में वेल्डिंग के दौरान गैस बनने से फटा छत का ढक्कन; तीन घायल
रींगस में इंडियन ऑयल के टैंकर में ब्लास्ट:वर्कशॉप में वेल्डिंग के दौरान गैस बनने से फटा छत का ढक्कन; तीन घायल
रींगस : रींगस पुलिस थाने के सामने स्थित शिव शक्ति मोटर बॉडी वर्कशॉप पर रविवार शाम को इंडियन ऑयल के एक टैंकर में वेल्डिंग करते समय अचानक विस्फोट हो गया। टैंकर में गैस बनने के कारण हुए इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
वेल्डिंग करते समय हुआ विस्फोट
पुलिस के अनुसार, ट्रक के टैंकर की छत और ढक्कन की मरम्मत का काम वर्कशॉप में चल रहा था। गैस वेल्डिंग के दौरान टैंकर में गैस बनने से यह विस्फोट हुआ। इस दौरान टैंकर की छत पर काम कर रहे कालूराम वर्मा (40) पुत्र सूरज राम और कमलेश (39) पुत्र धुडाराम के साथ टैंकर मालिक सायर मल बावलिया (45) पुत्र नारायण लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाका इतना जोरदार था कि कारखाने के ऊपर लगे टिन शेड भी दूर जा गिरे, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
हादसे के तुरंत बाद, वर्कशॉप संचालक सुरेश कुमार और आसपास के लोगों ने घायलों को दो अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया।
बड़ा हादसा टला
जानकारी के मुताबिक, टैंकर में पानी भरकर वेल्डिंग का काम किया जा रहा था। अगर टैंकर में पानी नहीं होता, तो आग लगने से एक बड़ा हादसा हो सकता था। पानी के कारण टैंकर ने आग नहीं पकड़ी और पूरा टैंकर फटने से बच गया।
टैंकर मालिक सायर मल बावलिया ने बताया- वो इंडियन ऑयल कंपनी में डीजल और पेट्रोल की सप्लाई व ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। टैंकर की ऊपरी चादर प्लेट खराब हो गई थी, जिसे सही करवाने के लिए गैस वेल्डिंग करवाई जा रही थी, तभी यह विस्फोट हुआ।
गैस बनने के कारण हुआ विस्फोट
पुलिस थाना अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया- टैंकर में गैस बनने के कारण विस्फोट हुआ है, जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं और उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस मामले में अभी तक किसी ने कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2092162


