CJP का कल फिर जंतर-मंतर मार्च:आज दीपके समेत 7000 हिरासत में लिए गए थे; मेट्रो बैन-पुलिस एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट में रविवार को सुनवाई
CJP का कल फिर जंतर-मंतर मार्च:आज दीपके समेत 7000 हिरासत में लिए गए थे; मेट्रो बैन-पुलिस एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट में रविवार को सुनवाई
नई दिल्ली : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का कल सुबह 10 बजे फिर जंतर-मंतर पर मार्च होगा। शनिवार को दिल्ली पुलिस की सख्ती के चलते प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर नहीं पहुंच सके। पुलिस ने CJP नेताओं अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को सुबह ही एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया।
CJP ने सुबह 10 बजे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बुलाया था, लेकिन कई जगह 3 से 5 लेयर की बैरिकेडिंग लगाकर समर्थकों को रोका गया। जिन 7 हजार लोगों को हिरासत में लिया गया था उन्हें छोड़ दिया गया। हालांकि सीजेपी लीडर्स को अभी रिलीज नहीं किया गया। दिल्ली में 38 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।
सुप्रीम कोर्ट रविवार को उस याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें मेट्रो-ट्रेन सेवाओं पर पूरी रोक के आदेश की कथित अनदेखी को लेकर अधिकारियों पर अवमानना कार्रवाई की मांग की गई है।
CJP ने SIR और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों के विरोध में CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन का आह्वान किया था।
प्रदर्शन के पहले और बाद की 3 तस्वीरें…



AISA का दावा है कि जामिया के सचिव कॉमरेड सौरभ और कई अन्य प्रदर्शनकारियों के साथ मैदानगढ़ी की संजय कॉलोनी पुलिस स्टेशन में हिरासत के दौरान मारपीट की गई। AISA ने प्रदर्शनकारियों की तत्काल रिहाई की मांग की है। संगठन का आरोप है कि पुलिस वकीलों को भी उनसे मिलने नहीं दे रही है। संगठन के वकील सुपंथ सिन्हा और योगेंद्र यादव हिरासत में लिए गए लोगों से मिलने की कोशिश कर रहे हैं।
ममता बोलीं- ऐसा लगा कि हमें किडनैप किया गया है
हिरासत में बाहर आने के बाद ममता ने कहा, इस तरह की कार्रवाई से वे प्रदर्शनकारियों को और लोकप्रिय बना रहे हैं। यह इमरजेंसी से भी आगे निकल गया है, यह सुपर इमरजेंसी बन गया है। हमें व्यावहारिक रूप से किडनैप किया गया और करीब दो घंटे तक एक वाहन में घुमाया गया। हमने कोई कानून नहीं तोड़ा।
CJP ने कहा- ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक प्रदर्शन जारी रहेगा।
CJP के कार्यकर्ताओं ने शनिवार शाम मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक प्रदर्शन जारी रहेगा।

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2442794


