[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बालिकाओं को समान अवसर देना समाज की जिम्मेदारी:निबंध, भाषण, मेहंदी और पोस्टर जैसी प्रतियोगिता हुई; कहा- आत्मनिर्भर बनेंगी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़बबाईराजस्थानराज्य

बालिकाओं को समान अवसर देना समाज की जिम्मेदारी:निबंध, भाषण, मेहंदी और पोस्टर जैसी प्रतियोगिता हुई; कहा- आत्मनिर्भर बनेंगी

बालिकाओं को समान अवसर देना समाज की जिम्मेदारी:निबंध, भाषण, मेहंदी और पोस्टर जैसी प्रतियोगिता हुई; कहा- आत्मनिर्भर बनेंगी

बबाई : बबाई के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता हुई। निबंध, भाषण, मेहंदी और पोस्टर जैसी रचनात्मक प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया।

विशिष्ट अतिथि सुमन कुमारी और सुनीता ने बालिका सशक्तिकरण पर विचार रखे। उन्होंने कहा, बालिकाओं को शिक्षा, सम्मान और समान अवसर देना समाज की जिम्मेदारी है। लड़कियों को आत्मनिर्भर बनने और लक्ष्य पाने को प्रेरित किया।

प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित हुए। जिसमें निबंध में खुशबू कुमारी (प्रथम), ऋषिका सैनी (द्वितीय), साधना सिराधना (तृतीय); भाषण में प्रियांशु (प्रथम), खुशी (द्वितीय), खुशबू (तृतीय); मेहंदी में जोया (प्रथम), कोमल (द्वितीय), तन्नू (तृतीय); पोस्टर में दिपांशु सिराधना (प्रथम), खुशबू (द्वितीय), अंजू (तृतीय)।

मंच संचालन प्रियांशी चनेजा और खुशबू सैनी ने किया। बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा, समानता पर जोर दिया गया। बाल विवाह जैसी बुराइयों को खत्म करने और सपने पूरे करने को प्रोत्साहित किया गया। स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles