[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फतेहपुर में नाबालिग वाहन चालकों पर पुलिस की कार्रवाई, 10 दोपहिया वाहन जब्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्य

फतेहपुर में नाबालिग वाहन चालकों पर पुलिस की कार्रवाई, 10 दोपहिया वाहन जब्त

सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान तेज, अभिभावकों को चेतावनी - नाबालिगों को वाहन चलाने न दें

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : ​आबिद खान दाडून्दा

फतेहपुर : शहर में नाबालिगों के दोपहिया वाहन चलाने के मामलों पर फतेहपुर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 दोपहिया वाहन जब्त किए हैं। पुलिस ने यह कार्रवाई 10 अक्टूबर को नाबालिगों को वाहन चलाते पाए जाने पर मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत की। पुलिस ने अभिभावकों से बच्चों को वाहन नहीं सौंपने और यातायात नियमों का पालन करवाने की अपील की है।

उच्च अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई

जयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राहुल प्रकाश और सीकर पुलिस अधीक्षक संजीव नैन के निर्देशानुसार सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजपाल सिंह और वृत्त अधिकारी नोपाराम भाकर के पर्यवेक्षण में फतेहपुर कोतवाली थानाधिकारी महेंद्र कुमार मीणा के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई की।

पुलिस ने नाबालिग वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी। साथ ही चेतावनी दी कि नाबालिगों को वाहन चलाने देने पर वाहन मालिकों और अभिभावकों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।

ऑनलाइन खेलों को लेकर भी अभिभावकों को सलाह

थानाधिकारी महेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि सड़क हादसों पर अंकुश लगाना और कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। अभिभावकों को चाहिए कि वे नाबालिग बच्चों को वाहन सौंपकर उनकी और दूसरों की सुरक्षा खतरे में न डालें। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर ध्यान देने और उन्हें संतुलित दिनचर्या अपनाने के लिए प्रेरित करने की भी अपील की।

क्या बोले कोतवाल
“सड़क हादसों पर अंकुश लगाना और कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी पहली प्राथमिकता है। अभिभावक अपने नाबालिग बच्चों को गाड़ियां सौंपकर उनकी और दूसरों की जान खतरे में न डालें। नियम तोड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा, यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।” बच्चो को ऑनलाइन गेम से दूर रखे – महेंद्र कुमार (थानाधिकारी, पुलिस थाना कोतवाली फतेहपुर)

​बड़ा सवाल:
​’जनमानस शेखावाटी‘ की पड़ताल के बाद नाबालिग वाहन चालकों पर तो पुलिस का चाबुक चल गया है, लेकिन अब देखना यह होगा कि क्या कोतवाल महेंद्र कुमार मीणा देर रात तक ऑनलाइन गेम खेलकर माहौल खराब करने वालों और उन्हें शह देने वालों पर भी इसी तरह सख्त कानूनी चाबुक चलाएंगे?

Related Articles