[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सर्व समाज की ओर से हुआ हनुमान गायत्री महायज्ञ का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सर्व समाज की ओर से हुआ हनुमान गायत्री महायज्ञ का आयोजन

सर्व समाज की ओर से हुआ हनुमान गायत्री महायज्ञ का आयोजन

उदयपुरवाटी : अखिल विश्व गायत्री परिवार की स्थानीय शाखा एवं हनुमान सेवा समिति चुंगी नंबर 3 के संयुक्त तत्वाधान एवं प्रकाशचंद, रंजना देवी के यजमानत्व तथा बजरंग लाल सोनी के आचार्यत्व में बालाजी मंदिर प्रांगण में सर्व समाज की ओर से हनुमान गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित नागरिकों ने सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की मंगल कामना के साथ हनुमान गायत्री मंत्र के सामूहिक उच्चारण के साथ यज्ञ में आहुतियां अर्पित की तथा रामचरितमानस की पावन चौपाइयों का सस्वर गायन किया। हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ एवं मंगल आरती के पश्चात प्रसाद वितरण के साथ आयोजन का समापन हुआ।

इस दौरान बद्री प्रसाद तंवर, महावीर प्रसाद सैनी, अशोक दायमा, रतनलाल टांक, गिरधारी लाल सैनी, बुल्ली देवी, चौथमल, मुकेश कुमार, गोपाल राम, सुरेश कुमार, सुभाष चंद बागड़ी, संतोष देवी, चंदा देवी, हिमांशु सैनी, दीपक बागड़ी, रामलाल तंवर, कीर्ति, ज्योति सैनी, बजरंग लाल सोनी, संतोष देवी जांगिड़, सुरेश कुमार अग्रवाल सहित सैकड़ो भक्त मौजूद रहे।

Related Articles