[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर परीक्षा-2025 के सफल आयोजन हेतु दिया प्रशिक्षण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर परीक्षा-2025 के सफल आयोजन हेतु दिया प्रशिक्षण

उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर परीक्षा-2025 के सफल आयोजन हेतु दिया प्रशिक्षण

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिले के चूरू व रतनगढ़ में 05 व 06 अप्रैल को राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर द्वारा उप निरीक्षक/प्लाटून कंमाडर परीक्षा के सफल आयोजन हेतु जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में बुधवार को जिला परिषद सभागार में उप समन्वयक, केद्राधीक्षक, अतिरिक्त केंद्राधीक्षक व पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। 05 व 06 अप्रैल को चूरू मुख्यालय व रतनगढ़ उपखंड मुख्यालय पर होगी परीक्षा उप निरीक्षक / प्लाटून कमांडर परीक्षा चूरू जिला मुख्यालय पर 21 तथा रतनगढ़ उपखंड मुख्यालय पर 09 परीक्षा केंद्रों पर 05 व 06 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के दौरान 05 अप्रैल को प्रत्येक पारी में जिले में 8920 एवं 06 अप्रैल को 8919 परीक्षार्थी भाग लेंगे। प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षण में बताया कि परीक्षार्थी के लिए निर्धारित ड्रेस कोड के अनुसार परीक्षा में परीक्षार्थी को नीले पेन, मूल फोटोयुक्त आईडी, रंगीन फोटो के साथ आधे आस्तीन की शर्ट, पतलून, साड़ी में प्रवेश अनुमत होगा। किसी भी प्रकार के आभूषण अनुमत नहीं होंगे। गहन सुरक्षा प्रवेश द्वार पर हेंड हेल्ड मशीन द्वारा परीक्षार्थी की गहन सुरक्षा जांच के बाद प्रवेश मिलेगा। जिला शिक्षा अधिकारी किशन लाल गहलोनिया ने दोनों सत्र में प्रशिक्षण में संबलन प्रदान किया। इस दौरान मास्टर ट्रैनर प्रमेंद्र शर्मा व संजीव धेतरवाल ने प्रशिक्षण दिया तथा दीपक सिंह, रमीज राजा व विनोद मीणा में प्रशिक्षण में सहयोग किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin