राजेंद्र राठौड़ के अच्छे स्वास्थ्य के लिए तुलादान:सभापति विनय गोयनका सहित भाजपा के 32 पार्षदों का सम्मान
राजेंद्र राठौड़ के अच्छे स्वास्थ्य के लिए तुलादान:सभापति विनय गोयनका सहित भाजपा के 32 पार्षदों का सम्मान
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए चूरू में तुलादान कार्यक्रम आयोजित किया गया। सम्प्रति संस्थान और खंडेलिया परिवार की ओर से आयोजित कार्यक्रम में राठौड़ का तुलादान कर प्रसाद और गायों के लिए गुड़ दान किया गया। मंदिर में पूजा-अर्चना और हनुमान चालीसा के पाठ के जरिए उनके अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना की गई।
इस दौरान नवनिर्वाचित नगर परिषद सभापति विनय गोयनका, उपसभापति ओम इन्दोरिया और भाजपा के 32 पार्षदों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में राठौड़ ने शहर की समस्याओं, विकास कार्यों और दीपावली से पहले बाजार को अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर व्यापारियों से सहयोग की अपील की।
तुलादान कर की स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना
सम्प्रति संस्थान और खंडेलिया परिवार की ओर से आयोजित कार्यक्रम में राजेंद्र राठौड़ के अच्छे स्वास्थ्य के लिए तुलादान किया गया। इसके बाद प्रसाद वितरण और गायों के लिए गुड़ दान किया गया। मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। उपस्थित लोगों ने राठौड़ के शीघ्र स्वस्थ रहने और सुख-समृद्धि की कामना की।
सभापति, उपसभापति और 32 पार्षदों का सम्मान
कार्यक्रम में नवनिर्वाचित नगर परिषद सभापति विनय गोयनका, उपसभापति ओम इन्दोरिया और भाजपा के 32 पार्षदों का अभिनंदन किया गया। श्रीराम सैनी, मंगतूराम बागड़ा, कैलाश खंडेलिया, कमल बुढ़ादरा, उषा सैनी, जितेंद्र चोटिया, मनीष पीपलवा और जे.पी. प्रजापत सहित अन्य लोगों ने उन्हें साफा और दुपट्टा पहनाकर तथा प्रतीक चिह्न भेंट कर स्वागत किया।
टूटी नालियों और गड्ढों को ठीक करने का काम शुरू : राठौड़
राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि शहर में टूटी नालियों और सड़कों के गड्ढों को ठीक करने का काम शुरू हो गया है। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे दीपावली से पहले मुख्य बाजार से अतिक्रमण हटाने में प्रशासन का सहयोग करें। इससे बाजार में आवागमन सुगम होगा और व्यापारियों के साथ आम लोगों को भी राहत मिलेगी।
जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना प्राथमिकता : विधायक सहारण
विधायक हरलाल सहारण ने नगर परिषद चुनावों में भाजपा की जीत का श्रेय चूरू की जनता को देते हुए कहा कि शहर के विकास के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। जनता के सहयोग से चूरू को विकास और सुधार के रास्ते पर आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना भाजपा की प्राथमिकता है।
2031 में काम के आधार पर हो अभिनंदन : गोयनका
नवनिर्वाचित सभापति विनय गोयनका ने अपने अभिनंदन के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह चूरू की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। फिलहाल वह इस अभिनंदन के वास्तविक हकदार नहीं हैं, क्योंकि उनके सामने जनता के सपनों को साकार करने की जिम्मेदारी है।
गोयनका ने कहा कि यदि वर्ष 2031 में वह अपने काम के आधार पर जनता की नजरों में खरे उतरते हैं, तो उस समय उनका अभिनंदन सार्थक होगा। उन्होंने शहर के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम करने का भरोसा दिलाया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2458909


