[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लंबोर टोल पर किसानों का धरना 35वें दिन भी जारी:सोमवार को आमसभा का ऐलान, प्रशासन से वार्ता का प्रस्ताव रखा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

लंबोर टोल पर किसानों का धरना 35वें दिन भी जारी:सोमवार को आमसभा का ऐलान, प्रशासन से वार्ता का प्रस्ताव रखा

लंबोर टोल पर किसानों का धरना 35वें दिन भी जारी:सोमवार को आमसभा का ऐलान, प्रशासन से वार्ता का प्रस्ताव रखा

सादुलपुर : सादुलपुर राजगढ़-झुंझुनूं स्टेट हाईवे 41 पर स्थित लंबोर बड़ी टोल प्लाजा पर किसानों और संघर्ष समिति का आंदोलन शनिवार को 35वें दिन भी जारी रहा। किसान सभा और टोल संघर्ष समिति के नेतृत्व में चल रहे इस धरने में किसानों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी सभी मांगों पर सहमति नहीं बनती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा और टोल बंद रखा जाएगा।

30 मार्च को आम सभा होगी

अखिल भारतीय किसान सभा के अध्यक्ष कुरड़ाराम दमीवाल ने जानकारी देते हुए प्रशासन के रवैये पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अधिकारी समाधान निकालने में गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। किसान सभा के सचिव मुनेश पूनिया ने बताया कि 30 मार्च सोमवार को टोल स्थल पर एक बड़ी आमसभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में किसानों के जुटने की उम्मीद है।

प्रशासन से वार्ता भी प्रस्तावित

नौजवान सभा के अजीत सिंह ने जानकारी दी कि 30 मार्च को प्रशासन के साथ एक वार्ता प्रस्तावित है। उन्होंने जिला कलेक्टर से अनुरोध किया है कि यह बैठक उनकी मध्यस्थता में करवाई जाए, ताकि कोई सकारात्मक समाधान निकल सके।

धरना स्थल पर कई सामाजिक और किसान नेता मौजूद रहे। इनमें शिक्षक संघ शेखावत के संरक्षक ओमप्रकाश मुहाल, चांदगोठी से सत्यवीर पूनिया, जीताराम, बीलू सोनी, नरेंद्र सिंह ढाका, मनीष पूरी, अमरसिंह कानावासी, रामसिंह सहारण, दीपाराम, संदीप, विजय सिंह, मंद रूप, सुनील लंबोर, पूर्व सरपंच फतेहसिंह राहड़ और एडवोकेट चरणसिंह पूनिया शामिल थे।

किसानों ने एक बार फिर चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। किसानों ने जिला कलेक्टर की उपस्थिति में वार्ता का प्रस्ताव रखा है।

Related Articles