हिमाचल गवर्नर कविंद्र गुप्ता आए शाकंभरी, पत्नी सहित धोक लगाई:महाअष्टमी पर हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भी पहुंचे, भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया
हिमाचल गवर्नर कविंद्र गुप्ता आए शाकंभरी, पत्नी सहित धोक लगाई:महाअष्टमी पर हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भी पहुंचे, भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया
सीकर : सीकर जिले के सकराय में स्थित शक्तिपीठ शाकंभरी माता के दरबार में गुरुवार को हिमाचल के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने सपत्नीक पूजा अर्चना कर धोक लगाई। राज्यपाल गुप्ता ने परिवार सहित अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिषाचार्य केदार शर्मा और डॉ. सुमन शर्मा के सान्निध्य में 4 घंटे तक पूजा अर्चना की। राज्यपाल कविंद्र गुप्ता के साथ में पत्नी बिंदु गुप्ता, बेटी चारु और दामाद साहिल ने भी पूजा अर्चना कर देश-प्रदेश में अमन चैन खुशहाली की कामना की।
पहले देखें PHOTOS…




शिवालय में रुद्राभिषेक किया
मदनमोहन मंदिर में चल रहे शतचंडी अनुष्ठान में आचार्य जगदीश प्रसाद शास्त्री, महावीर शर्मा के नेतृत्व में 31 पंडितों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना करवाई। शिवालय में राज्यपाल ने पत्नी समेत रुद्राभिषेक किया। मंदिर में पुजारी पवन शर्मा, विकास शर्मा ने विधि-विधान से पूजा अर्चना करवाकर, माला पहना, चुनरी ओढ़ाकर सम्मान किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, सीकर एएसपी किशोरीलाल, डीएसपी संदीप चौधरी, डॉ. के. के शर्मा, विक्की जयपुर, चंदू शर्मा बड़ागांव आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
हरियाणा प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष भी आए
माता शाकंभरी के दरबार में महाष्टमी के अवसर पर हरियाणा प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल बिडोली ने पूजा अर्चना कर शीश नवाया। प्रदेशाध्यक्ष मनोहर लाल ने ज्योतिषाचार्य केदार शर्मा के निर्देशन में विधि विधान से पूजा अर्चना की। माता शाकंभरी के दरबार में गुरुवार को महाअष्टमी के अवसर पर दिनभर भक्तों की भीड़ लगी रही। सुबह मंगला आरती से शुरू हुआ भक्तों का सिलसिला रात्रि शयन आरती के साथ संपन्न हुआ। शुक्रवार को नवमी के अवसर पऱ भी दिनभर भक्तों की भीड़ रहेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2075945


