झुंझुनूं में गैस आपूर्ति व्यवस्था माकूल, अब OTP से ही होगा सिलेंडर वितरण
झुंझुनूं में गैस आपूर्ति व्यवस्था माकूल, अब OTP से ही होगा सिलेंडर वितरण
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : जिले में गैस सिलेंडर आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। मुख्य सचिव स्तर पर 24 मार्च को आयोजित बैठक के बाद जिला रसद अधिकारी डॉ. निकिता राठौड़ ने बताया कि जिले में पीएनजी नेटवर्क के विस्तार, आपूर्ति की निगरानी और उपभोक्ता हितों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
औद्योगिक क्षेत्रों में पीएनजी नेटवर्क बढ़ाने के लिए संबंधित विभागों, आपूर्तिकर्ताओं, यूआईटी और नगर निकायों के बीच समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि 10 किलो के कंपोजिट सिलेंडर में उज्ज्वला योजना के उपभोक्ताओं को शामिल नहीं किया जाएगा।
उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गैस सिलेंडर की दोबारा बुकिंग की समय सीमा भी तय की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में अब 45 दिन बाद और शहरी क्षेत्रों में 25 दिन बाद ही दोबारा बुकिंग संभव होगी।
जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने सभी उपखंड अधिकारियों और तहसीलदारों को नियमित निरीक्षण कर व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अब सिलेंडर वितरण केवल OTP/DSC कोड के माध्यम से ही किया जाएगा। बिना कोड के किसी भी उपभोक्ता को सिलेंडर नहीं दिया जाएगा।
प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे एजेंसियों और गोदामों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं। किसी भी प्रकार की परेशानी, कालाबाजारी या ओवररेटिंग की शिकायत के लिए उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर 14435, 181 और 112 पर संपर्क कर सकते हैं। वहीं, बुकिंग संबंधी समस्या के लिए जिला कंट्रोल रूम नंबर 01592-232237 जारी किया गया है।
11,648 सिलेंडरों की हुई डिलीवरी
जिले में 24 मार्च को 12,707 गैस सिलेंडरों का स्टॉक उपलब्ध था, जिनमें से 25 मार्च को 11,648 सिलेंडरों की सफलतापूर्वक डिलीवरी की गई। प्रशासन द्वारा गैस आपूर्ति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2073957

