[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अफवाहों पर न दें ध्यान: जिले में गैस आपूर्ति पर्याप्त, पाइपलाइन गैस का विस्तार शुरू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

अफवाहों पर न दें ध्यान: जिले में गैस आपूर्ति पर्याप्त, पाइपलाइन गैस का विस्तार शुरू

अफवाहों पर न दें ध्यान: जिले में गैस आपूर्ति पर्याप्त, पाइपलाइन गैस का विस्तार शुरू

सीकर : जिले में घरेलू गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि गैस आपूर्ति पूरी तरह पर्याप्त है और उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है। जिला रसद अधिकारी विजेंद्र पाल ने बताया कि खाद्य विभाग जयपुर एवं जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा के निर्देश पर मंगलवार को जिले की दो गैस एजेंसियों महलावत भारत गैस (सीकर) और विजय गैस एजेंसी (लोसल) का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण टीम में प्रवर्तन अधिकारी जयराम, सुनीता वर्मा और प्रवर्तन निरीक्षक सुरभि मीणा शामिल रहे। जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने बताया कि मुख्य सचिव के निर्देशानुसार एलपीजी और पाइपलाइन गैस आपूर्ति से जुड़े अधिकारियों की बैठक लेकर नियमित जांच और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं।

अब OTP से ही मिलेगा गैस सिलेंडर
जिले में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अब घरेलू गैस सिलेंडर की डिलीवरी केवल OTP के माध्यम से ही की जाएगी। सभी गैस एजेंसियों को इस व्यवस्था का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। बुकिंग के अनुसार आपूर्ति नहीं करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

पाइपलाइन गैस सस्ती और सुविधाजनक
पाइपलाइन गैस आपूर्ति के चीफ मैनेजर दुष्यंत मनी ने बताया कि जिले में अब तक 3535 पाइपलाइन गैस कनेक्शन दिए जा चुके हैं, जिनमें से 1850 पर नियमित आपूर्ति जारी है। यह गैस एलपीजी की तुलना में सस्ती है और इसमें बुकिंग या सिलेंडर की झंझट नहीं होती। अब घरों के साथ-साथ होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, छात्रावास और स्कूलों को भी यह सुविधा दी जा रही है।

गैस की पर्याप्त उपलब्धता
जिले में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार सुबह करीब 15011 सिलेंडर स्टॉक में थे और 14810 सिलेंडर की नई आवक हुई, जिसमें से 12698 सिलेंडरों का वितरण किया गया।

हेल्पलाइन और कंट्रोल रूम सक्रिय
उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कस्टमर केयर नंबर 181, 112 और विभागीय हेल्पलाइन 14435 जारी किए गए हैं। इसके अलावा जिला स्तर पर कंट्रोल रूम (01572-251008) भी स्थापित किया गया है।

प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें, अनावश्यक गैस बुकिंग या भंडारण न करें और किसी भी समस्या की जानकारी हेल्पलाइन नंबरों पर दें।

Related Articles