[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन पर राजनैतिक दलों के साथ बैठक आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन पर राजनैतिक दलों के साथ बैठक आयोजित

विशेष अभियान 29 मार्च एवं 5 अप्रैल 2026 को आयोजित होंगे

सीकर : राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान के निर्देशानुसार आगामी नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 की तैयारियों के अंतर्गत सीकर जिले की 14 में से 11 नगरीय निकायों के लिए निर्वाचक नामावलियों का प्रारूप प्रकाशन मंगलवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी रतन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में किया गया। बैठक में विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिन्हें निर्वाचन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी रतन कुमार ने बताया कि इन 11 नगरीय निकायों के कुल 405 वार्डों की निर्वाचक नामावलियों का प्रारूप प्रकाशन किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रारूप के अनुसार कुल 5 लाख 37 हजार 718 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 2 लाख 79 हजार 658 पुरुष, 2 लाख 58 हजार 54 महिला तथा 6 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए कुल 574 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी रतन कुमार ने बताया कि प्रारूप प्रकाशन के उपरांत 25 मार्च 2026 को संबंधित वार्डों एवं मतदान केन्द्रों पर निर्वाचक नामावलियों का पठन किया जाएगा। मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन या विलोपन के संबंध में दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 7 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। इसके लिए विशेष अभियान 29 मार्च एवं 5 अप्रैल 2026 को आयोजित किए जाएंगे, जिनमें आमजन सीधे वार्ड एवं मतदान केन्द्र स्तर पर अपने दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत कर सकेंगे। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण 15 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा तथा अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 22 अप्रैल 2026 को किया जाएगा।

इस दौरान बैठक में मुकेश गुर्जर आम आदमी पार्टी, भंवरलाल दानोदिया बहुजन समाज पार्टी, महावीर प्रसाद सैन भारतीय जनता पार्टी,सुनिता कुमारी सॉई कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इण्डिया (M),पुरूषोत्तम शर्मा एडवोकेट इण्डियन नेशनल कॉग्रेस पार्टी,इंजीनियर भंवर सिंह राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी, चुनाव शाखा प्रभारी चन्द्र प्रकाश भडिया सहित विभिन्न दलों के प्रतिनिधी उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin