[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में सूने मकान में लाखों की चोरी:पत्नी का इलाज कराने जयपुर गए थे, घर लौटने पर टूटा मिला ताला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में सूने मकान में लाखों की चोरी:पत्नी का इलाज कराने जयपुर गए थे, घर लौटने पर टूटा मिला ताला

नीमकाथाना में सूने मकान में लाखों की चोरी:पत्नी का इलाज कराने जयपुर गए थे, घर लौटने पर टूटा मिला ताला

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

नीमकाथाना : नीमकाथाना में रोडवेज बस स्टैंड के पास वार्ड नंबर 33 स्थित एक सूने मकान में चोरों ने लाखों की चोरी को अंजाम दिया। पीड़ित सुभाष चंद्र अग्रवाल की पत्नी के गंभीर हालत में जयपुर रेफर होने के बाद यह वारदात हुई।

बीमार पत्नी को जयपुर दिखाने के लिए गए थे

सुभाष चंद्र अग्रवाल ने बताया-उनकी पत्नी बीमार थीं और गंभीर हालत होने के कारण उन्हें 11 मार्च को नीमकाथाना जिला अस्पताल से जयपुर रेफर किया गया था। जयपुर में पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद, जब उनकी हालत स्थिर हुई तो अग्रवाल आज अपने घर लौटे।

घर लौटने पर टूटा मिला ताला

घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और अलमारी खुली पड़ी थी। चोर अलमारी से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए थे। पीड़ित के अनुसार, चोर उनकी पत्नी की चांदी की एक करधनी, एक चांदी की चेन, एक अंगूठी, पायजेब, चांदी के सिक्के सहित अन्य सोने-चांदी के आभूषण और लगभग 1 लाख रुपये नकद चुरा ले गए।

चोरों की तलाश में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संदिग्ध गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles