[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस में करंट लगने से 43 वर्षीय व्यक्ति की मौत:पटवारी का बास गांव में हुआ हादसा, ट्रांसफार्मर में सप्लाई चेक करते समय लगा करंट

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस में करंट लगने से 43 वर्षीय व्यक्ति की मौत:पटवारी का बास गांव में हुआ हादसा, ट्रांसफार्मर में सप्लाई चेक करते समय लगा करंट

रींगस में करंट लगने से 43 वर्षीय व्यक्ति की मौत:पटवारी का बास गांव में हुआ हादसा, ट्रांसफार्मर में सप्लाई चेक करते समय लगा करंट

रींगस : रींगस के पटवारी का बास गांव में गुरुवार को करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जाजोद थाना पुलिस ने सूचना मिलते ही राजकीय उप जिला अस्पताल पहुंचकर शव का पोस्टमॉर्टम करवाया और मामले की जांच शुरू की। जाजोद पुलिस थाने के एएसआई धर्मेंद्र कुमार ने बताया- पटवारी का बास निवासी 43 वर्षीय मुकेश जाट पुत्र चंदाराम जाट बिजली के ट्रांसफार्मर में सप्लाई चेक करने गए थे।

इसी दौरान अचानक बिजली चालू हो गई, जिससे वे करंट की चपेट में आ गए और बेहोश होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें तुरंत राजकीय उप जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मुकेश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने घटना के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles