साप्ताहिक समीक्षा बैठक : बजट घोषणाओं व फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की
साप्ताहिक समीक्षा बैठक : बजट घोषणाओं व फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की
झुंझुनूं : जिला कलेक्टर डॉ अरुण गर्ग की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कलेक्टर ने संपर्क पोर्टल और ई-फाइलिंग प्रणाली की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को प्रतिदिन लंबित प्रकरणों का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान पेयजल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था व चिकित्सा सुविधाओं सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जिला कलेक्टर ने बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन व फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति समीक्षा पर अधिकारियों को इन योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और पात्र लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर अजय कुमार आर्य, मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैलाश चंद्र यादव सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2066540


