[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में चलती गाड़ी में लगी आग, गैस सिलेंडर फटा:20 मिनट में आग पर काबू पाया; कार सवार दो लोग मौके से फरार

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में चलती गाड़ी में लगी आग, गैस सिलेंडर फटा:20 मिनट में आग पर काबू पाया; कार सवार दो लोग मौके से फरार

सीकर में चलती गाड़ी में लगी आग, गैस सिलेंडर फटा:20 मिनट में आग पर काबू पाया; कार सवार दो लोग मौके से फरार

सीकर : सीकर के कोतवाली थाना इलाके में बहड़ सर्किल के पास आज चलती ईको गाड़ी में आग लग गई। गाड़ी सवार दोनों लोग गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गए। गाड़ी में घरेलू गैस सिलेंडर भी था, उसमें भी ब्लास्ट हो गया। सूचना मिलने के बाद दमकल की दो गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंची। करीब 20 मिनट में आग पर काबू पाया।

आग लगने की वजह से गाड़ी पूरी तरह से जल गई।
आग लगने की वजह से गाड़ी पूरी तरह से जल गई।

गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया

प्रत्यक्षदर्शी जितेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि गाड़ी बहड़ सर्किल की तरफ से आ रही थी। जैसे ही वह रामपुरा की तरफ जाने वाली गली के पास आई तो गाड़ी में आगे से धुआं निकलना शुरू हो गया। यह देखकर गाड़ी से दो लोग नीचे उतरे और वहां से चले गए। इसके बाद गाड़ी में आग लगना शुरू हुई। आग काफी ज्यादा फैल गई। गाड़ी में एक घरेलू गैस सिलेंडर भी रखा हुआ था, जिसमें ब्लास्ट हो गया।

घटनास्थल पर मौजूद सीओ सिटी संदीप चौधरी और टीम।
घटनास्थल पर मौजूद सीओ सिटी संदीप चौधरी और टीम।

सीओ सिटी संदीप चौधरी के अनुसार करीब 20 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। गाड़ी मालिक सीकर जिले का ही रहने वाला है। जो घरेलू गैस सिलेंडर लेकर जा रहा था।

फूड प्रोडक्ट्स के गोदाम तक पहुंची आग

संदीप चौधरी ने बताया कि जहां पर गाड़ी में आग लगना शुरू हुई, उसके पास ही एक फूड प्रोडक्ट का गोदाम है। गोदाम के बाहर की तरफ रखे कुछ कट्टों में आग लग गई, जिसकी वजह से कट्टों में रखा हजारों रुपए का सामान जल गया।

Related Articles