[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में कच्चा बस स्टैंड के पीछे सड़क बदहाल:न्यू मार्केट गिनाणी के पास गहरे गड्ढे, मरम्मत की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में कच्चा बस स्टैंड के पीछे सड़क बदहाल:न्यू मार्केट गिनाणी के पास गहरे गड्ढे, मरम्मत की मांग

सरदारशहर में कच्चा बस स्टैंड के पीछे सड़क बदहाल:न्यू मार्केट गिनाणी के पास गहरे गड्ढे, मरम्मत की मांग

सरदारशहर : सरदारशहर में कच्चा बस स्टैंड के पीछे न्यू मार्केट गिनाणी के पास मुख्य सड़क की हालत बेहद खराब है। यह सड़क जगह-जगह से टूटी हुई है, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय व्यापारी सत्यनारायण चौधरी ने बताया कि सड़क पर गहरे गड्ढे होने के कारण आए दिन बाइक सवार संतुलन खोकर गिर जाते हैं। शहर के अन्य हिस्सों में सड़कों की मरम्मत के बावजूद इस व्यस्त मार्ग की अनदेखी की जा रही है।

चौधरी ने कहा कि इस समस्या को लेकर नगर परिषद के कर्मचारियों और अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सड़क को जल्द दुरुस्त नहीं किया गया तो उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।

इस संबंध में नगर परिषद आयुक्त मगराज डूडी ने बताया कि वर्तमान में शहर की क्षतिग्रस्त सड़कों का सर्वे कार्य जारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही नगर परिषद क्षेत्र की सभी खराब सड़कों के निर्माण और मरम्मत का काम शुरू करवा दिया जाएगा। आयुक्त ने कहा कि प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि किसी भी नागरिक को परेशानी न हो।

Related Articles