[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सेवानिवृत्त इंजीनियर नागरमल जांगिड़ को मिलेगा राजस्थान समरसता गौरव अवार्ड


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सेवानिवृत्त इंजीनियर नागरमल जांगिड़ को मिलेगा राजस्थान समरसता गौरव अवार्ड

सेवानिवृत्त इंजीनियर नागरमल जांगिड़ को मिलेगा राजस्थान समरसता गौरव अवार्ड

झुंझुनूं : जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से सेवानिवृत्त इंजीनियर नागरमल जांगिड़ को राजस्थान स्थापना दिवस के अवसर पर ‘राजस्थान समरसता गौरव अवार्ड’ से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान 30 मार्च 2026 को जयपुर में आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा।

अंतर्राष्ट्रीय समरसता संगठन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में ‘विश्व बंधु एकामहे’ की अवधारणा को साकार करने के उद्देश्य से विचार प्रेजेंटेशन कार्यक्रम भी आयोजित होगा। समारोह में 25 देशों के राष्ट्रध्वजों की उपस्थिति में राजस्थान दिवस महोत्सव मनाया जाएगा।

नागरमल जांगिड़ वर्तमान में महावीर इंटरनेशनल एपेक्स के गवर्निंग काउंसिल सदस्य भी हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान स्थापना दिवस महोत्सव प्रदेश के गौरव को उत्सव के रूप में मनाने का सशक्त माध्यम है, जो समाज में एकता, समरसता और सांस्कृतिक चेतना का सकारात्मक संदेश देता है।

अवार्ड के लिए चयन होने पर उनके मित्रों, शुभचिंतकों और ग्रामवासियों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles