रोडवेज की शिकायत पर दो निजी बसें सीज:चूरू में तय समय से पहले सवारियां उठाने पर कार्रवाई
रोडवेज की शिकायत पर दो निजी बसें सीज:चूरू में तय समय से पहले सवारियां उठाने पर कार्रवाई
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : चूरू में राजस्थान परिवहन पथ निगम (रोडवेज) की शिकायत पर जिला परिवहन विभाग ने दो निजी बसों को सीज किया है। यह कार्रवाई गुरुवार को की गई। रोडवेज ने शिकायत की थी कि निजी बस संचालक उनकी बसों के निर्धारित समय से 10 मिनट पहले आकर सवारियां उठा लेते थे। इस संबंध में कई बार समझाने के बावजूद निजी बस संचालक नहीं मान रहे थे।
इसके बाद, चूरू आगार रोडवेज ने पोर्टल पर इसकी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर जिला परिवहन विभाग के इंस्पेक्टर रोबिन सिंह ने गुरुवार दोपहर यह कार्रवाई की।
डीटीओ इंस्पेक्टर रोबिन सिंह ने बताया कि एक निजी बस कई दिनों से राजस्थान रोडवेज की बस के आगे तय समय से पहले आकर सवारियां ले जा रही थी। उसी बस संचालक की एक अन्य निजी बस नोहर-भादरा रूट पर नेशनल हाईवे 52 पर चल रही थी, उसे भी सीज किया गया। एक और निजी बस जो ग्रामीण रूट पर चलती थी, उसे भी सीज करने की कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई रोडवेज विभाग और जिला परिवहन विभाग ने संयुक्त रूप से की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2059576


