[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

साडासर-भोजासर छोटा सड़क जर्जर, ग्रामीण परेशान:शिकायतों के बाद भी सुनवाई नहीं, ग्रामीणों ने मेगा हाईवे जाम की चेतावनी दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

साडासर-भोजासर छोटा सड़क जर्जर, ग्रामीण परेशान:शिकायतों के बाद भी सुनवाई नहीं, ग्रामीणों ने मेगा हाईवे जाम की चेतावनी दी

साडासर-भोजासर छोटा सड़क जर्जर, ग्रामीण परेशान:शिकायतों के बाद भी सुनवाई नहीं, ग्रामीणों ने मेगा हाईवे जाम की चेतावनी दी

सरदारशहर : सरदारशहर के साडासर से भोजासर छोटा तक जाने वाली लगभग 16 किलोमीटर लंबी सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। पिछले 6 सालों से खराब पड़ी इस सड़क के कारण क्षेत्र के लोगों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

बिजरासर गांव के भागीरथ पोटलिया ने बताया- इस मार्ग पर रणसीसर, बिजरासर और भिंयासर सहित कई गांव पड़ते हैं। सड़क की वर्तमान स्थिति इतनी खराब है कि इस पर गाड़ी चलाना बेहद मुश्किल हो गया है। बार-बार शिकायतें करने पर भी विभाग की ओर से केवल आश्वासन ही मिल रहा है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया, तो वे सरदारशहर से हनुमानगढ़ जाने वाले मेगा हाईवे पर जाम लगाने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ग्रामीणों के अनुसार, अधिकारियों ने पहले बारिश का हवाला देकर सड़क निर्माण में देरी की बात कही थी और आश्वासन दिया था कि कार्य समय रहते पूरा कर लिया जाएगा। हालांकि, अब बरसात का मौसम नहीं होने के बावजूद भी सड़क का काम शुरू नहीं किया गया है।

भागीरथ पोटलिया ने यह भी बताया कि इस सड़क के निर्माण से यह मार्ग सरदारशहर मेगा हाईवे से सीधे महाजन और लूणकरनसर से जुड़ जाएगा, जिससे लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की अत्यधिक खराब हालत के कारण वाहन चालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है और कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। इसके बावजूद संबंधित विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है, जिससे लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है।

Related Articles