[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मारी:युवक घायल, कोटपूतली रोड पर हादसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मारी:युवक घायल, कोटपूतली रोड पर हादसा

डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मारी:युवक घायल, कोटपूतली रोड पर हादसा

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

पाटन : पाटन क्षेत्र बोपिया में गुरुवार को एक डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पाटन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, घासीपुरा निवासी देशराज कुमावत कोटपूतली से अपने गांव की ओर आ रहे थे। बोपिया रॉयल्टी नाके के समीप सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि देशराज कुमावत गंभीर रूप से घायल हो गए।

कोटपूतली के बीडीएम अस्पताल में भर्ती

हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर जमा हो गए। उन्होंने पाटन पुलिस को सूचना दी और घायल देशराज को एंबुलेंस की मदद से कोटपूतली के बीडीएम अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उनका उपचार जारी है।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क पर दिनभर बड़े-बड़े ट्रेलर और डंपर ओवरलोड होकर लापरवाही से चलते हैं। उनकी तेज रफ्तार और बेपरवाही के कारण आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से ऐसे वाहनों पर पाबंदी लगाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

Related Articles