[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गायत्री विद्यापीठ में 500 विद्यार्थियों ने यज्ञ में दी आहुतियां


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

गायत्री विद्यापीठ में 500 विद्यार्थियों ने यज्ञ में दी आहुतियां

गायत्री विद्यापीठ में 500 विद्यार्थियों ने यज्ञ में दी आहुतियां

नवलगढ़ : अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री परिवार नवलगढ़ की ओर से पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय में सामूहिक गायत्री यज्ञ हुआ। यज्ञ में 500 विद्यार्थियों और 50 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने आहुतियां देकर सुख-शांति, सद्बुद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यज्ञाचार्य एवं प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार दायमा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ संपन्न कराया। उन्होंने बताया कि विद्यालय में प्रत्येक पूर्णिमा को यज्ञ आयोजित किया जाता है और विद्यार्थियों को एक बुराई छोड़ने तथा एक अच्छाई अपनाने का संकल्प दिलाया जाता है। इस बार विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने, सदाचार अपनाने और कठिन परिश्रम से भविष्य संवारने का संकल्प लिया।

प्रधानाचार्य ने कहा कि यज्ञ का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में संस्कार, नैतिक मूल्यों और सेवा भावना का विकास करना भी है। गायत्री, गंगा, गौ और गीता के सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने विद्यार्थियों से भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

गायत्री परिवार महिला मंडल की प्रभारी संतोष दायमा ने नारी जागरण पर विचार रखते हुए कहा कि संस्कारवान नारी परिवार और समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कार्यक्रम में संदीप कुमार दायमा, ज्योति दायमा, कैलाश सैनी, रणवीर सिंह, राजेश चौहान, विद्याधर सांखला, पंकज सैनी, संगीता, पायल और निक्की सैनी सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं गायत्री परिवार के कार्यकर्ता मौजूद रहे। समापन पर विश्व कल्याण, नशामुक्त समाज और उज्ज्वल भविष्य के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई।

Related Articles