[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शहीद इंद्रसिंह सैनी की स्मृति में 205 युवाओं ने किया रक्तदान, सभापति अब्दुल्ला अगवान हुए शामिल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शहीद इंद्रसिंह सैनी की स्मृति में 205 युवाओं ने किया रक्तदान, सभापति अब्दुल्ला अगवान हुए शामिल

शहीद इंद्रसिंह सैनी की स्मृति में 205 युवाओं ने किया रक्तदान, सभापति अब्दुल्ला अगवान हुए शामिल

झुंझुनूं : जिला मुख्यालय के प्रथम शहीद इंद्रसिंह सैनी के 13वें शहादत दिवस पर शनिवार को शहीद सैनी स्मारक पर पुष्पांजलि कार्यक्रम के साथ रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 205 युवाओं ने रक्तदान कर शहीद की स्मृति को श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री चंचलनाथ टीले के पीठाधीश्वर ओमनाथ महाराज रहे। विशिष्ट अतिथि नगर परिषद सभापति अब्दुल्ला अगवान, उपसभापति वीरेंद्र डारा, बगड़ नगर पालिका अध्यक्ष राकेश शर्मा सहित जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे। युवा पार्षद प्रदीप कुमार सैनी ने बताया कि शहीद इंद्रसिंह सैनी की शहादत पर प्रतिवर्ष युवा रक्तदान करते हैं, जिससे जरूरतमंद लोगों की जान बचाने में मदद मिलती है।

कार्यक्रम में शहीद इंद्रसिंह सैनी के साथ सांबा सेक्टर में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में शामिल रहे उनकी यूनिट के केरल निवासी नायब सूबेदार सुभीमन भी पहुंचे। उन्होंने शहीद साथी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान शहर के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Related Articles