सहजुसर में 3 करोड़ के विकास कायों का लोकार्पण, होली स्नेह मिलन में शामिल हुए राजेन्द्र सिंह राठौड़
सहजुसर में 3 करोड़ के विकास कायों का लोकार्पण, होली स्नेह मिलन में शामिल हुए राजेन्द्र सिंह राठौड़
जनमानस शेखावाटी संवाददाता: मोहम्मद अली पठान
चूरू : निकटवर्ती ग्राम सहजुसर में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए 21 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण कर उन्हें ग्रामवासियों (क्षेत्रवासियों) को समर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ये विकास कार्य गांव के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने तथा आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन कार्यों से ग्रामवासियों के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। कार्यक्रम के पश्चात पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ होली स्नेह मिलन समारोह में भी शामिल हुए और ग्रामवासियों के साथ रंगों की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश देने वाला पावन पर्व है, जो समाज को आपसी भाईचारे और सौहार्द की डोर में बांधता है।

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2051227


