उदयपुरवाटी में धुलंडी पर निकली गीली-सूखी गेर:ढप की थाप पर थिरके लोग, सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश
उदयपुरवाटी में धुलंडी पर निकली गीली-सूखी गेर:ढप की थाप पर थिरके लोग, सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश
उदयपुरवाटी : राजस्थान के उदयपुरवाटी शहर और आसपास के क्षेत्रों में धुलंडी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह गीले रंगों की पारंपरिक गेर निकाली गई, जबकि शाम को सूखी गुलाल से होली खेली गई। पर्व की शुरुआत में लोगों ने बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक गीले रंगों की गेर निकाली गई। किन्नर समाज की जिलाध्यक्ष सनम बाई ने गेर जुलूस का अभिनंदन किया। विभिन्न मोहल्लों और कॉलोनियों से लोग ढप और चंग की थाप पर थिरकते हुए पांच बत्ती पहुंचे। वहां से समूहों में शहर के बाजारों से गेर निकाली गई।
शाम को गुलाल की बौछार, कई मार्गों से निकला जुलूस
शाम को चुंगी नंबर तीन से मल्यावाला मंदिर, टिटेड़ा गार्डन, गणेशजी मंदिर, खेल मैदान के सामने से होते हुए कायमखानियों की गली, गंगामाई मंदिर और पुरानी मस्जिद के सामने से जुलूस गोपीनाथजी मंदिर तक पहुंचा। समापन केशवरायजी मंदिर के पास हुआ। इस दौरान विभिन्न इलाकों से आए लोगों ने समूह में चंग बजाते हुए एक-दूसरे को गुलाल लगाया। रंग उड़ाते और चंग की थाप पर नाचते लोग मस्ती में झूमते नजर आए।
सौहार्द का संदेश, पुलिस रही तैनात
पुरानी मस्जिद के सामने जुलूस के दौरान एहतियातन बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। कुछ मुस्लिम समाज के लोगों ने भी होली पर गुलाल लगाकर सांप्रदायिक सौहार्द का परिचय दिया।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद राजेंद्र मारवाल, शिवप्रसाद चेजारा, पार्षद पिंटू स्वामी, नितेश सैनी, गोविंद वाल्मीकि, सुशील सैनी, राहुल चेजारा, ताराचंद मित्तल, हरजीराम, विनोद हलवाई, मधु राजस्थानी और लक्ष्मणराम जोगी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
उदयपुरवाटी की विभिन्न ढाणियों में लोक कलाकारों ने स्वांग प्रस्तुत कर ग्रामीणों का मनोरंजन किया और होली के उत्सव को यादगार बना दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2050858


