मानोता जाटान में सुबह, जसरापुर में देर रात होलिका दहन:महिला-पुरुषों और बच्चों ने होलिका की परिक्रमा कर सुख-समृद्धि की कामना की
मानोता जाटान में सुबह, जसरापुर में देर रात होलिका दहन:महिला-पुरुषों और बच्चों ने होलिका की परिक्रमा कर सुख-समृद्धि की कामना की
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के मानोता जाटान क्षेत्र में होली पर्व को लेकर ग्रामीण अंचल में पारंपरिक आस्था और उत्साह देखा गया। मानोता जाटान गांव में ब्रह्ममुहूर्त में सुबह 5:30 बजे होलिका दहन किया गया, जबकि जसरापुर में रात 1:30 बजे होलिका जलाई गई। आज क्षेत्र में धुलण्डी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

मानोता जाटान में पंडित कमलकांत शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना संपन्न करवाई। श्रद्धालुओं की मौजूदगी में विधि-विधान से होलिका दहन हुआ। इस अवसर पर गांव के महिला-पुरुषों और बच्चों ने होलिका की परिक्रमा कर सुख-समृद्धि की कामना की।
वहीं, जसरापुर के रामलीला मैदान स्थित होली स्थल पर देर रात 1:30 बजे होलिका दहन का कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां पंडित विकास कुमार ने विधिवत पूजा-अर्चना कराई, जिसके बाद शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पर्व मनाया।

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2050193

