[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा के वार्ड 38 में ट्यूबवेल निर्माण कार्य का शुभारम्भ, जल संकट से मिलेगी राहत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा के वार्ड 38 में ट्यूबवेल निर्माण कार्य का शुभारम्भ, जल संकट से मिलेगी राहत

चिड़ावा के वार्ड 38 में ट्यूबवेल निर्माण कार्य का शुभारम्भ, जल संकट से मिलेगी राहत

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : निरंजन सैन

चिड़ावा : शहर के नए वार्ड 38 में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में सोमवार को एक महत्वपूर्ण पहल की गई। मनीष दहिया ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ ट्यूबवेल निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा महिलाओं ने पारंपरिक मंगल गीत गाकर अपनी खुशी व्यक्त की और नियमित जलापूर्ति की कामना की।

इस मौके पर मनीष दहिया ने कहा कि वार्ड 38 सहित आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से पानी की कमी के कारण आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय नागरिकों की मांग और जनहित को ध्यान में रखते हुए प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा ट्यूबवेल निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिससे क्षेत्रवासियों को शीघ्र ही राहत मिलेगी।

उन्होंने इस स्वीकृति के लिए भजनलाल शर्मा एवं कन्हैयालाल चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार आमजन की मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी क्षेत्र के विकास हेतु निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान विधानसभा पिलानी से भाजपा प्रत्याशी रहे राजेश दहिया के सुपुत्र मनीष दहिया का वार्डवासियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। युवा नेता सुनील भड़िया के नेतृत्व में नागरिकों ने माल्यार्पण कर सम्मान जताया तथा क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर चिड़ावा नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गिरधर, पूर्व मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, युवा नेता सुनील भड़िया, भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष मोहित तामड़ायत, नगर मंत्री राजेश वर्मा, मंजीत सिंह, सज्जन गोदारा, मोनू कुमार, विद्याधर, मुकेश, देव शर्मा, निमिचंद सोमरा, सुभाष, पवन डेला, नथु, मंगेश भगत, सावरमल, राजपाल, बबलू, रोहित, मोनू, सुरेश, मांगीलाल सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं महिला शक्ति मौजूद रहे।

Related Articles