[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर बस स्टैंड पर गंदगी, अंधेरे से दुकानदार परेशान:सफाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर बस स्टैंड पर गंदगी, अंधेरे से दुकानदार परेशान:सफाई

सादुलपुर बस स्टैंड पर गंदगी, अंधेरे से दुकानदार परेशान:सफाई

सादुलपुर : सादुलपुर के बस स्टैंड क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। जगह-जगह कचरे के ढेर लगे होने से आसपास के दुकानदार और मार्केट मालिक परेशान हैं। उनका आरोप है कि नगरपालिका प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। दुकानदार उदयभान और एडवोकेट प्रीतम शर्मा ने बताया- गंदगी के कारण क्षेत्र में बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। इससे ग्राहकों की आवाजाही भी कम हो गई है। उनका आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद नगरपालिका द्वारा सफाईकर्मी नहीं भेजे जा रहे हैं।

दुकानदारों ने कहा कि एक ओर स्वच्छ भारत अभियान के तहत देश भर में जागरूकता फैलाई जा रही है, वहीं राजगढ़ नगरपालिका इस मिशन की अनदेखी कर रही है। बस स्टैंड क्षेत्र की स्ट्रीट लाइटें भी कई दिनों से खराब पड़ी हैं। शाम होते ही पूरे इलाके में अंधेरा छा जाता है, जिससे असामाजिक तत्वों का डर बना रहता है। दुकानदारों ने नगरपालिका प्रशासन से तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और सभी खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक करवाने की मांग की है, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

Related Articles