विधायक काला ने विधानसभा में उठाया पानी का मुद्दा, सरकार से शीघ्र समाधान की मांग
विधायक काला ने विधानसभा में उठाया पानी का मुद्दा, सरकार से शीघ्र समाधान की मांग
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : निरंजन सैन
पिलानी : राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए पिलानी विधायक पितराम सिंह काला ने नियम 295 के तहत अपने विधानसभा क्षेत्र में गहराती पेयजल समस्या को सदन में जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने कहा कि पिलानी, चिड़ावा, मंड्रेला, नरहड़ सहित क्षेत्र के समस्त गांवों एवं ढाणियों में पानी की भारी किल्लत बनी हुई है, जिससे आमजन का जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
विधायक काला ने सदन को अवगत कराया कि वर्तमान में जिन कुओं और नलकूपों की खुदाई की जा रही है, वे अधिकांशतः सूखे निकल रहे हैं। इसके चलते हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। पानी की समस्या को लेकर पीएचईडी कार्यालयों में धरना-प्रदर्शन की स्थिति बन रही है, जो जनाक्रोश को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में भूमिगत जल आपूर्ति लाइनें काफी पुरानी हो चुकी हैं, जिनमें बार-बार लीकेज और टूट-फूट के कारण भी जलापूर्ति बाधित होती है।
उन्होंने कहा कि पानी की कमी से किसान, मजदूर, व्यापारी वर्ग सहित आमजन बुरी तरह परेशान है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को मजबूरी में निजी स्तर पर टैंकरों से पानी मंगवाना पड़ रहा है, जिससे आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है। विधायक ने नरहड़ का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां 16 ट्यूबवेलों में से 13 पूरी तरह सूखे निकल चुके हैं और यही स्थिति क्षेत्र के अधिकांश गांवों, कस्बों एवं ढाणियों में बनी हुई है।
विधायक काला ने कहा कि गर्मियों का मौसम नजदीक है और यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो हालात और भी विकराल हो सकते हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि सूखे कुओं और ट्यूबवेलों के स्थान पर नए नलकूपों की शीघ्र स्वीकृति दी जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने प्रत्येक परिवार को 90 प्रतिशत अनुदान पर कुंड निर्माण की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग रखी, जिससे वर्षा जल का संरक्षण कर भविष्य में जल संकट से निपटा जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2079728

