[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा नगरपालिका का कार्यकाल पूरा:एसडीएम प्रशासक नियुक्त, नरेश सोनी बोले- सफाई व्यवस्था पर रहेगा फोकस

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा नगरपालिका का कार्यकाल पूरा:एसडीएम प्रशासक नियुक्त, नरेश सोनी बोले- सफाई व्यवस्था पर रहेगा फोकस

चिड़ावा नगरपालिका का कार्यकाल पूरा:एसडीएम प्रशासक नियुक्त, नरेश सोनी बोले- सफाई व्यवस्था पर रहेगा फोकस

चिड़ावा : चिड़ावा नगरपालिका मंडल का कार्यकाल पूरा हो गया है। राज्य सरकार ने नवीन नगरपालिका मंडल के गठन तक एसडीएम को चिड़ावा नगरपालिका का प्रशासक नियुक्त किया है। स्वायत्त शासन विभाग, राजस्थान जयपुर द्वारा जारी आदेशों के पालन में एसडीएम नरेश सोनी को ये जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने आज विधिवत रूप से नगरपालिका चिड़ावा के प्रशासक पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया।

कार्यभार ग्रहण करने की कागजी कार्यवाही अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने पूरी करवाई। नवीन मंडल के गठन होने तक नगरपालिका का संपूर्ण प्रशासनिक दायित्व प्रशासक के माध्यम से ही संचालित किया जाएगा। प्रशासक सोनी ने कार्यभार संभालने के बाद कहा कि नगरपालिका क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कर्मियों को निर्देश दिए कि लोगों के कार्य न रुकें, इस पर विशेष ध्यान रखा जाए।

Related Articles