[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर में ट्रांसफार्मर में आग, बिजली आपूर्ति ठप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर में ट्रांसफार्मर में आग, बिजली आपूर्ति ठप

श्रीमाधोपुर में ट्रांसफार्मर में आग, बिजली आपूर्ति ठप

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर कस्बे के पृथ्वीपुरा रोड स्थित नर्सरी के पास विद्युत विभाग के ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही ट्रांसफार्मर से तेज लपटें और धुआं उठने लगा, जिससे आसपास की कॉलोनी में हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना विद्युत विभाग और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि समय रहते आग बुझा ली गई, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

इस घटना के कारण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। विद्युत विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है और जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles