फतेहपुर में तीसरे दिन भी तापमान गिरा:न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस, धूप निकलने से सर्दी से मिली राहत
फतेहपुर में तीसरे दिन भी तापमान गिरा:न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस, धूप निकलने से सर्दी से मिली राहत
फतेहपुर : फतेहपुर में न्यूनतम तापमान में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह के समय लोगों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ा।
कृषि अनुसंधान केंद्र के अनुसार, मंगलवार को न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस था, जिसमें बुधवार को 2.6 डिग्री की गिरावट आई। पिछले पांच दिनों में मौसम में बदलाव और शीतलहर के कारण न्यूनतम तापमान में कुल 10 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा चुकी है।

तापमान में इस गिरावट के कारण सुबह और शाम को ठंड का असर अधिक महसूस हो रहा है। हालांकि, दिन के अधिकतम तापमान में वृद्धि और अच्छी धूप निकलने से लोगों को दिन में सर्दी से कुछ राहत मिली।
कृषि अनुसंधान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र पारीक ने बताया कि तापमान में गिरावट का यह अंतिम सप्ताह होगा। इसके बाद धीरे-धीरे न्यूनतम और अधिकतम दोनों तापमानों में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033322

