कांग्रेस का मनरेगा बचाओ अभियान के तहत शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया गया
कांग्रेस का मनरेगा बचाओ अभियान के तहत शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया गया
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मनरेगा बचाओं अभियान के तहत चूरू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व सुजानगढ विधायक मनोज मेघवाल की अध्यक्षता में चूरू जिला कांग्रेस कमेटी व चूरू शहर व देहता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में चूरू जिला मुख्यालय स्थित नई जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय आपणी योजना के आगे शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर चूरू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व सुजानगढ विधायक मनोज मेघवाल कहा कि भाजपा सरकार मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को समाप्त करने की दिशा में काम कर रही है, जिससे ग्रामीण गरीबों की आजीविका पर सीधा असर पड रहा है। उन्होने कहा कि मनरेगा एक योजना नही, बल्कि गांव, गरीब, और मजदूर की जीवनरेखा है।
भाजपा सरकार मनरेगा का नाम बदलकर और इसके मूल स्वरूप से छेडछाड कर देश की आत्मा गांव और गरीब पर एक साथ चोट पहुंचा रही है। उन्होने कहा कि रोजगार की गारंटी खत्म कर सरकार ग्रामीण बेरोजगार और पलायन को बढावा दे रही है। उन्होने यह भी आरोप लगाया कि मनरेगा मजदूरी भुगतान में देरी, कार्य दिवसों में कटौती और योजनाओं को सीमित करने से गरीब मजदूर हताश है। कांग्रेस पार्टी इस अन्याय के खिलाफ सडक से संसद तक संघर्ष करेगी और मनरेगा को बचाने के लिए हर स्तर पर आंदोलन जारी रखेगी। रतनगढ विधायक पुसाराम गोदारा ने केन्द्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह जानबूझ कर मनरेगा को कमजोर कर रही है जबकि यह योजना ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गाे के लिए जीवनरेखा।

मनरेगा की जगह दूसरा कानून लाकर इसको कमजोर करना समाज के सबसे गरीब और वंचित वर्गाे पर सीधा हमला है। पूर्व चूरू जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भंवरलाल पुजारी, ने कहा कि भाजपा सरकार पुॅजीवादीयों की सरकार बनकर रह गई है जिसे ना देश की चिंता है और ना ही गरीब देशवासियों की। इसी कारण धीरे धीरे लोक कल्याणकारी योजनाओं को कमजोर करते हुए समाप्त करने की और कदम बढा रही है।
इस अवसर पर वक्ताओं में पीसीसी सचिव रियाजत खान, चूरू शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर, देहात ब्लॉक अध्यक्ष किशोर धान्धू, पूर्व सभापति गोविन्द महनसरिया, किसान नेता आदूराम न्यौल, विधाधर मेघवाल, जंगशेर खां, विधाधर बेनिवाल, आसाराम सैनी, ओमप्रकाश नाई, जितेन्द्र राजवी, राजेश पारीक, रमजान खान, रामप्रताप कांटिवाल, सुनिता कपुरिया, गिरधारीलाल बागडवा, मोहनलाल आर्य, रोशनी देवी, सजना देवी, गोगी देवी, अनिता देवी, बजरंग सैन, विधाधर मेघवाल ने भी मनरेगा बचाओं अभियान को लेकर संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ प्यारेलाल दानोदिया व जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष जमील चौहान ने किया।
इस अवसर पर जयचंद मेघवाल, जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार शर्मा, अबरार खान, संजय भाटी,योगेश ढाका, तोफिक खान, श्रवण बसेर, चन्दनमल मेघवाल, रामेश्वर नायक, आसिफ निर्बाण, मनीष कुमावत, आरिफ पिथिसर, सलीम पीए, एडवोकेट अनिस खान पूर्व पीपी, सुरेन्द्र हुड्डा, बालीबाई, शर्मिला भाकर, सद्दाम हुसैन, शेर खां मलखाण, सुरेश कल्ला, विमल शर्मा, आबिद जाबासरिया, सहिराम सहारण, विष्णु गोड, विनोद खटीक, जाफर खान जोईया, ईमरान खान, सिकन्दर सोभासर, सहित सैकडो कांग्रेस कार्यकर्ता व बडी संख्या में महिला श्रमिक भी मौजुद रहें।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2034481

