[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

1 से 8वीं की 10 जनवरी तक छुट्टियां:कलेक्टर गर्ग ने जारी किए आदेश, न मानने पर स्कूलों पर होगी कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

1 से 8वीं की 10 जनवरी तक छुट्टियां:कलेक्टर गर्ग ने जारी किए आदेश, न मानने पर स्कूलों पर होगी कार्रवाई

1 से 8वीं की 10 जनवरी तक छुट्टियां:कलेक्टर गर्ग ने जारी किए आदेश, न मानने पर स्कूलों पर होगी कार्रवाई

झुंझुनूं : झुंझुनूं में लगातार गिरते तापमान और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत कक्षा 1 से 8 तक के स्टूडेंट्स के लिए 7 जनवरी से 10 जनवरी 2026 तक छुट्‌टी घोषित किया है।

यह आदेश जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होगा। यदि कोई स्कूल छुट्‌टी के दौरान कक्षा 1 से 8 तक का संचालन करता पाया गया, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कक्षा 9 से 12 तक स्कूल खुलेंगे

प्रशासन के आदेश के अनुसार यह छुट्‌टी केवल कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों के लिए रहेगा। कक्षा 9 से 12 तक की पढ़ाई पहले से तय समय के अनुसार ही संचालित होगी।

स्टाफ को स्कूल आना अनिवार्य

छुट्‌टी के दौरान शिक्षकों और स्कूल स्टाफ को छुट्टी नहीं दी गई है। सभी शिक्षक और कर्मचारी विभागीय नियमों के अनुसार स्कूल में उपस्थित रहेंगे और अपने दायित्व निभाएंगे।

नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

जिला प्रशासन ने सभी संस्था प्रधानों और स्कूल संचालकों को आदेश की सख्ती से पालना करने के निर्देश दिए हैं। यदि कोई स्कूल छुट्‌टी के दौरान कक्षा 1 से 8 तक का संचालन करता पाया गया, तो उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles