[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रिटायर कर्मचारी के घर चोरी:गहने, 35 हजार नकदी ले गए चोर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रिटायर कर्मचारी के घर चोरी:गहने, 35 हजार नकदी ले गए चोर

रिटायर कर्मचारी के घर चोरी:गहने, 35 हजार नकदी ले गए चोर

खेतड़ीनगर : खेतड़ीनगर थाना क्षेत्र की भरगड़ा की ढाणी में एक सेवानिवृत्त एचसीएल कर्मचारी के मकान में चोरी की बड़ी वारदात हुई है। चोरों ने घर से करीब पांच लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और 35 हजार रुपए नकद चुरा लिए। तिहाड़ा निवासी सुमेर सिंह ने भरगड़ा की ढाणी में अपना मकान बना रखा है। उनकी पत्नी की तबीयत खराब होने के कारण वे अपने बेटों के साथ जयपुर गए हुए थे। मकान मालिक सुमेर सिंह भी सोमवार शाम को अपने पैतृक गांव तिहाड़ा चले गए थे।

घर लौटे तो ताला टूटा हुआ मिला

मंगलवार सुबह जब वे वापस लौटे, तो घर के बाहर का कुंदा टूटा हुआ मिला और अंदर कमरे में बक्से व बिस्तर का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि जेवरात रखने वाली पेटी से सभी गहने गायब थे। इसके अतिरिक्त, चोर घर में रखी 35 हजार रुपये की नकदी भी अपने साथ ले गए।

घटना की सूचना मिलने पर खेतड़ीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। थानाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्र में संदिग्धों की तलाश की जा रही है। उन्होंने चोरों को जल्द गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस चोरी की वारदात को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। उन्होंने पुलिस से क्षेत्र में प्रभावी गश्त बढ़ाने और चोरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

Related Articles